Lecture 3 वायुमंडलीय दाब (Atmospheric Pressure)
परिभाषा:- वायुमंडल की वायु विभिन्न गैसों का एक
मिश्रण है,जिसका अपना संव्य का भार होता है इस कारण वायु स्थल मण्डल और जल मण्डल पर दवाब डालती
है इसे ही वायुमंडलीय दाब या वायु दाब कहा जाता है ।
þ यह धरातल पर या समुन्द्र तल पर
प्रति इकाई क्षेत्रफल पर वायुमंडल की सभी परतों का परतों का पड़ने वाला समस्त भार है । औसत समुन्द्र तल को शून्य तल माना जाता है जिस पर
वायुमंडलीय दाब सर्वाधिक होता है ।
þ एक वर्ग cm क्षेत्रफल पर लगभग 1036 ग्राम के
समतुल्य होता है ।
þ वायुमंडल की वायु के सम्पूर्ण द्र्व्यमान का लगभग 50% वायुमंडल की 5km तक की ऊंचाई के
भीतर पाया जाता है ।
þ वायु का औसत घनत्व ,जो भूमि की सतह पर लगभग 1. 2 kg m-3 होता है , ऊंचाई बढ़ने पर घटता रहता है और 5 km की ऊंचाई पर मात्र 0.7 kg m-3 ही रह जाता
है।
v वायुमंडलीय दाब के प्रकार :-
1. उच्च वायु दाब (High air pressure)
2. निम्न वायु दाब (Low air pressure)
þ वायुदाब और तापमान में उल्टा या विलोम सम्बन्ध होता
है।
þ हवाएं उच्च वायुदाब केंद्र से निम्न वायुदाब केंद्र की ओर
बहती है।
þ हवाएं निम्न दाब
केंद्रों में एंटीक्लॉकवाइज़ दिशा में चलती है, जिसके कारण केंद्र के आस पास की हवा
ऊपर की ओर उठने लगती है, जो ऊंचाई में जाकर कम तापमान के कारण ठंडी हो जाती है और
निम्न दाब केंद्र में वर्षा की सम्भावना बढ़ा देती है।
þ इसके विपरीत,उच्च दाब में हवाएं क्लॉकवाइज़ दिशा में चलती
है तथा केंद्र से बाहर की ओर गति करती है जिससे केंद्र के ओर की हवा निचे की ओर
होने लगती है जिसके कारण हवा गर्म हो जाती
है।
þ यही कारण है उच्च दाब केंद्रों के आसपास आसमान साफ रहता
है।
þ सामान वायुदाब वाले स्थानों से होकर गुजरने वाली काल्पनिक
रेखाएं समदाब रेखाएं कहलाती है।
þ उच्चतर वायुदाब से
निम्नतर वायुदाब की ओर ढाल को वायुदाब प्रवणता कहते है।
v ऊंचाई के साथ साथ वायुदाब में गिरावट :-
Height
above sea level (Km) |
Air
pressure (MB) |
Decrease
in air pressure (MB) |
0.0 |
1013.25 |
------ |
0.50 |
954.61 |
58.64 |
1.00 |
898.76 |
55.85 |
2.00 |
845.59 |
53.17 |
2.50 |
795.01 |
50.58 |
3.00 |
746.91 |
48.10 |
25.00 |
25.49 |
29.80 |
30.00 |
11.97 |
13.52 |
v वायुमंडलीय दाब में विभिन्ताएं :-
1.
ऊंचाई के साथ विभिन्नता/ऊर्ध्वाधर विभिन्नता
F वायुदाब हवा के घनत्व पर निर्भर करता है।
F हवा का घनत्व तापमान, हवा के संघटन और गुरुत्व पर निर्भर करता है।
F समुंद्रतल पर हवा का दाब 1013.25 MB, 50 Km की ऊंचाई पर 0.93 MB, 80 Km की
ऊंचाई पर 0. 03
MB होता है।यह औसतन 300 मीटर पर 34 MB घटता
है।
2.
दाब की क्षैतिज विभिन्नता :- दाब की क्षैतिज विभिन्नता तापमान, जलवाष्प, और अक्षांश पर निर्भर है
इसकी कई पेटियां है जैसे –
A.
भूमध्यरेखीय
निम्न दाब पेटी :-
भूमध्य
रेखा के दोनों तरफ 5 डिग्री अक्षांश तक वायुदाब निम्न है इसे डोलड्रम पेटी या शांत पेटी कहा जाता है।
B.
उपोष्ण
कटिबंधीय उच्च दाब पेटी :-
यह
दोनों गोलार्द्ध में 24-30 डिग्री अक्षांशों के बीच पायी जाती है।
C.
60
डिग्री अक्षांश के निकट दोनों गोलार्द्ध में निम्न दाब पेटी :-
इस
क्षेत्र से हवा पृथ्वी की चक्रीय गति के कारण बाहर की ओर फेंक दी जाती है और यहाँ
निम्न भार की पेटियां बन जाती है।
D. ध्रुवीय उच्च दाब पेटियां :-
ध्रुवीय
क्षेत्रों में तापमान अत्यंत काम होने के कारण हवा पुरे वर्ष भर ठंडी और भारी रहती
है। इसलिए दोनों ध्रुवीय क्षेत्रों में हवा का दाब उच्चतर रहता है।
3.
दैनिक विभन्नता :-
मौसम वैज्ञानिक स्टेशन पर
दो Maxima - एक
दिन के 10 बजे और रात के 10 बजे
दो Minima
- एक शाम के 4 बजे और सुबह के 4 बजे के प्रेक्षण लिए जाते है।
ऐसा वायुमंडल के बारी बारी गर्म व ठंडा होने के कारण किया जाता है।
Comments
Post a Comment